हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Cyclone Fengal: कमजोर पड़ा तूफान 'फेंगल', मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, 30 नवंबर तक इन शहरों में दिखेगा असर

Cyclone Fengal latest update: मौसम विज्ञान के अनुसार चक्रवात फेंगल से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और महाबलीपुरम में तेज बारिश और भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Cyclone Fengal latest update: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम एरिया से उठ रहे चक्रवात फेंगल पर मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार चक्रवात अब कमजोर पड़ता जा रहा है, जो तूफान पहले 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था अब उसकी स्पीड घटकर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा ही रह गई है।

मौसम विभाग के अनुसार लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसका खतरा खत्म हो गया है। दरअसल, तूफान की रफ्तार कम होने पर ठंडी हवाओं का असर घटेगा। वहीं, अब ये 30 नंवबर की सुबह तमिलनाडु और चेन्नई समेत आसपास के तटीय हिस्सों में पहुंचेगा, जिससे इस इलाके में भारी बारिश होने का अनुमान है। लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

तेज बारिश और होगा भूस्खलन

मौसम विज्ञान के अनुसार चक्रवात फेंगल उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक इसके उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी तटों, विशेष रूप से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम तक पहुंचने की आशंका है। इसेस इन इलाकों में तेज बारिश और भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

इन शहरों में रेड अलर्ट जारी, चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चक्रवात फेंगल की स्पीड करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटा है और वह चेन्नई की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात के चलते कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसका मतलब है कि इन इलाकों में मध्यम से तेज भारी बारिश होने की आशंका है। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी, लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में रहें। लोग मौसम के बारे में लगातार अपडेट लेते रहें। समुद्र के आसपास न जाएं।

स्कूल कॉलेज बंद, लोग घरों में जुटा लें ये जरूरी सामान

चक्रवात फेंगल के कारण स्थानीय प्रशासन ने चेन्नई, पुडुचेरी, कराईकल चेंगलपट्टू और आसपास के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। लोगों से आग्रह किया गया है कि अपने घरों में टॉर्च, बैटरी और पीने के पानी सहित इमरजेंसी मेडिकल किट साथ रखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का हार्ट अटैक से निधन, एक्सीडेंट के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती थे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola