भीषण तूफानी हवाएं, भयंकर बारिश...लोग बेघर और जलभराव, जानें साइक्लोन Fengal का कहां-कितना-कैसा असर?

Cyclone Fengal Landfall Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में दस्तक दे दी है। तूफान के असर से दोनों राज्यों में भीषण तूफानी हवाओं के साथ भयंकर बारिश हो रही है। जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव के हालात हैं।

Cyclone Fengal

Cyclone Fengal

Cyclone Fengal Landfall Updates: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी है। तूफान ने शनिवार रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्र तटों को पार किया। रविवार सुबह करीब 2 बजे तक तूफान तमिलनाडु तट से होते हुए पुडुचेरी में घूमता रहा। इसके बाद कराईकल और महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया। इसके बाद ऊंची-ऊंची समुद्री लहरें उठीं और तट से टकराने लगीं।

विज्ञापन

गरज चमक के बाद बादल बरसे। 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अभी तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तूफान का असर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे इसी तरह का मौसम रहने का अलर्ट दिया है। साथ ही अनुमान लगाया है कि शाम तक तूफान पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 6 से 10 घंटों में तूफान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा।

विज्ञापन

तूफान से निपटने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण चेन्नई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा है। 3 लोगों की मौत हो गई है। एक ATM के बाहर शॉर्ट सर्किट होने से एक शख्स को करंट लगने से मौत हो गई। एयरपोर्ट खुल गया है, लेकिन फ्लाइट्स अभी कैंसिल हैं। ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। तमिलनाडु के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, चेन्नई और मयिलादुथुराई जिलों और पुडुचेरी में सोमवार को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

विज्ञापन

NDRF की 7 टीमें तैनात हैं और हर टीम में 30 जवान शामिल हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद हालातों पर नजर रखे हुए हैं। IMD के चक्रवात प्रभाग के प्रमुख आनंद दास ने तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। उन्हें समुद्र के पास न जाने की सलाह दी गई है।

प्रभावित क्षेत्रों में कामेश्वरम, विरुंधमावडी, पुडुपल्ली, वेद्राप्पु, वनमादेवी, वल्लापल्लम, कल्लिमेडु, ईरावायल, चेम्बोडी शामिल हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जनता के लिए टोल-फ्री नंबर 112 और 1077 स्थापित किए हैं। लोग व्हाट्सएप नंबर 9488981070 के माध्यम से भी मदद मांग सकते हैं। तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों के 6 राहत केंद्रों में 164 परिवारों के कुल 471 लोगों को रखा गया है। भारतीय नौसेना भी एक्टिव हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ