अलर्ट! 85KM स्पीड वाले भीषण तूफान, 8 राज्यों में भारी बारिश; साइक्लोन Fengal पर ताजा अपडेट

Cyclone Fengal Latest Update: चक्रवाती तूफान फेंगल आज तमिलनाडु और कल पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। इससे जहां इन दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी और तूफान हवाएं चलेंगी, वहीं इनसे सटे राज्यों में भी इस तूफान का असर देखने को मिलेगा। जानें तूफान की ताजा स्थिति के बारे में…

Cyclone alert

चक्रवाती तूफान का अलर्ट। (File Photo)

Cyclone Fengal Latest Update: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, जिसका नाम फेंगल है। इस समय यह तूफान श्रीलंका में तबाही मचा रहा है। जब फेंगल तूफान बीते दिन श्रीलंका के समुद्र तट से टकराया तो भीषण तूफानी हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। बारिश के कारण श्रीलंका के तटीय इलाकों में बाढ़ आ गई।

विज्ञापन

इसमें जहां 6 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 3.35 लाख लोग विस्थापित हो गए। अब इस तूफान के भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु के तटीय और डेल्टा जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि गहरा दबाव तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन

तूफान फेंगल की वर्तमान स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, कल 30 नवंबर की सुबह फेंगल तूफान पुडुचेरी के पास कराईकल और तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है। इससे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में 30 नवंबर की दोपहर तक 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

विज्ञापन

आज 29 नवंबर को तमिलनाडु के तटों से टकराने के बाद तूफान 30 नवंबर की सुबह आस-पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा। इस दौरान 50-60 किलोमीटर से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गहरा दबाव बनेगा। 29 नवंबर 2024 की सुबह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा।

कल 28 नवंबर 2024 को फेंगल तूफान अक्षांश 9.1°N और देशांतर 82.1°E के पास केंद्रित है। यह त्रिंकोमाली से लगभग 110 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व में, नागपट्टिनम से 310 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में, पुडुचेरी से 410 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 480 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में है। देररात यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आगे बढ़ना जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान फेंगल के असर से आज और अगले 3 दिन 2 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। यनम, माहे, कराईकल, रायलसीमा, अरियालुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, विल्लुपुरम, पुडुचेरी, शिवगंगा, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

ऐसे में मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 30 नवंबर की शाम तक राज्यों के समुद्र तटीय इलाकों में न जाएं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, तमिलनाडु-पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पूर्वी श्रीलंका के तटों से दूर रहें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ