Weather Forecast Cyclone Fengal Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तक गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को ये चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। जिसके बाद अगले दो दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में यह श्रीलंका तट से होते हुए तमिलनाडु तट की ओर की ओर बढ़ेगा। इसको देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समीक्षा बैठक भी की।
27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगह पर गरज और बिजली के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को भी आज की तरह ही तटीय तमिलनाडु में कई इलाकों गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 27 नवंबर को दो जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चेन्नई में 27 से 29 नवंबर तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू समेत आसपास के जिलों को 27 से 30 नवंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 नवंबर को हवा की रफ्तार 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
स्पेशल टीमें तैनात
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 नवंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की। जिसके बाद एनडीआरएफ की चौथी बटालियन की 7 टीमों को तैनात तुरंत तैनात किया गया। हर टीम में 30 बचावकर्मी शामिल हैं। इस तूफान का असर 1 और 2 दिसंबर को भी रहेगा।
स्कूल कॉलेज की छुट्टी का ऐलान
27 नवंबर को मौसम को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर सहित कई इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines