Cyclone Dana Odisha Landfall: देश के 2 राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए अगले 24 घंटे काफी खतरनाक साबित होने वाले हैं, क्योंकि पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना तबाही मचाने को तैयार है। आज 24 अक्टूबर की शाम से कल 25 अक्टूबर की सुबह तक यह समुद्री तूफान ओडिशा के पुरी में समुद्र तट से टकराएगा। इसके प्रभाव का अनुमान लगाते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है।
तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ेगा। कई दिन से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है। कल से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आज और कल यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से निपटने की तैयारी भी कर ली है। आइए चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ताजा अपडेट जानते हैं…
चक्रवाती तूफान का ताजा स्थिति
चक्रवाती तूफान दाना पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मंडरा रहा है। कल 23 अक्टूबर को तूफान वहीं उसी क्षेत्र में केंद्रित था। अभी तूफान पारादीप (ओडिशा) से लगभग 420 किमी दक्षिणपूर्व, धमारा (ओडिशा) से 450 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 24 अक्टूबर की सुबह तक मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
24 अक्टूबर की आधी रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह तूफान पुरी और सागर द्वीप के बीच भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के करीब उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करेगा। 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ यह चक्रवाती तूफान समुद्र में ज्वार भाटा की स्थिति बना सकता है। ऐसे में अगले 24 घंटे समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठेंगी, जो ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों से टकराएंगी। वहीं तूफानी हवाओं के साथ दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी। इसलिए समुद्र तटों पर जाना खतरनाक हो सकता है।
6 राज्यों पर पड़ेगा तूफान का आसार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अक्टूबर तक 3 दिन ओडिशा के 14 समुद्र तटीय जिलों में तूफानी हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 7 से 20 CM बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना में आज बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।
आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक में तूफान के आने से पहले हुई बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बारिश के कारण बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से हादसा हो चुका है, जिसमें 8 लोग मारे गए हैं। तमिलनाडु, पुदुचेरी और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
53 mins agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
10 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
13 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
20 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
21 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines