हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Cyclone Dana: 120kmph की रफ्तार से भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच टकरा सकता है तूफान

Cyclone Dana: दिल्ली-NCR में चलेगी ठंडी हवा, इन शहरों में तेज बारिश होने का अनुमान। मौसम विभाग के अनुसार जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें बाहर।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट-गूगल

Cyclone Dana LIVE updates: बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान Dana ने विकराल रूप ले लिया है। यही वजह है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर आज शाम से कल सुबह तक उड़ानें बंद कर दी गई हैं। अनुमान है कि इससे करीब 50 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ेगा। वहीं, तूफान प्रभावित एरिया की करीब  150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान दाना बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौमस विभाग के अनुसार तूफान 25 अक्टूबर को तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान इसकी रफ्तार 120 किमी/घंटा तक होगी।

 

बता दें तूफान का असर हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में दिखाई दे रहा है। यहां तेज स्पीड में हवा चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर को मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दाना के आज मध्यरात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों पर पार करने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BSEB Exam 2024: जारी हो गई Bihar Board sent-up 2024 एग्जाम की डेट, चेक करें डिटेल

 

तूफान का लोगों पर ये पड़ेगा असर, सरकार ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार जिस वक्त ये तूफान सतह से टकराएगा इसकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। तूफान की वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज हवाएं चल रही है और भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान को देखते हुए दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट पर हैं। सरकार ने लोगों से घर से बाहर न निकलने और तटों से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

दिल्ली NCR में चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार तूफान दाना के चलते दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य जगहों पर ठंडी हवा चलेगी। यहां सुबह और शाम ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां 20 से 30kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चे इससे अपना बचाव करें। तड़के सैर करने से बचें। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक में अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी। इसके अलावा केंद्रपाड़ा, जगतसिंगपुर केंदुझार, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खोरदा और पुरी में तेज बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। उधर,  मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: Special Trains 2024: दिवाली-छठ पर रेलवे का लोगों को तोहफा, चलेंगी 7000 स्पेशल ट्रेन, 200000 यात्री ज्यादा कर सकेंगे सफर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola