Cyclone Dana: 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, रेलवे की लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं? यहां चेक करें

Indian Railway Cancelled Over 500 Trains: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना का कहर देखने को मिल रहा है। दाना की तबाही को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल करने का फैसला कर लिया है।

Train Cancelled Cyclone Dana

Cyclone Dana 500 Trains Cancelled List: बंगाल की खाड़ी से उठने वाले भयानक चक्रवर्ती तूफान दाना ने दस्तक दे दी है। यह तूफान आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकराने वाला है। इसे लेकर दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं। दाना के आने से पहले ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। बीती रात ओडिशा के धामरा तट से टकराने के बाद अब यह तूफान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात दाना के कारण भारतीय रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस लिस्ट में पूर्वी भारत और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनें कैंसिल

चक्रवात दाना के मद्देनजर पुरी और भुवनेश्वर की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द की जा चुकी है। नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनस से पुरी या भुवनेश्वर जाने-आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन भी रद्द हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बंगाल-ओडिशा जाने वाली ट्रेनें कैंसिल

उत्तर और सेंट्रल रेलवे ने भी पश्चिम बंगाल या ओडिशा जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल करने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में नीलांचल एक्सप्रेस से लेकर नंदनकानन एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

रेलवे ने शेयर किए चार्ट

चक्रवात दाना के कारण पूर्वी और दक्षिणी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार्ट शेयर करते हुए रद्द ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इस चार्ट की मदद से आप अपनी ट्रेन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

बेंगलुरु से आने वाली ट्रेनें भी कैंसिल

चक्रवात दाना के कारण बेंगलुरु से आने और जाने वाली कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। बेंगलुरु के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने रद्द ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन

15 घंटे के लिए एयरपोर्ट बंद

चक्रवात दाना के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम काफी खराब हो चुका है। दोनों राज्यों में पिछले 2 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कोलकाता समेत भुवनेश्वर एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। खबरों की मानें तो कोलकाता एयरपोर्ट पर 15 घंटे तक विमानों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ