ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित 8 जिलों में अब तक कुल 74435 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही खाने के पैकेट और पानी की आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय कल शाम 15 जून को कच्छ के जाखौ में दस्तक देगा। जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव कैलासनाथन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों सहित वरिष्ठ प्रधान सचिवों, सचिवों एवं अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यों का विवरण दिया।
सीएम ने सरपंचों से की बातचीत
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात की संभावित आपदा के मद्देनजर “सीएम डैश-बोर्ड” के माध्यम से कच्छ सहित तटीय जिलों के कई गांवों के सरपंचों से बातचीत की। द्वारका, जामनगर, कच्छ और गिर-सोमनाथ जिलों के गांवों के सरपंच मुख्यमंत्री से मुखातिब हुए। तट से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 164 गांवों को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास से सीधे संपर्क किया गया। मुख्यमंत्री के इस संवाद के समय सरपंचों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा की जा रही सहायता पर संतोष व्यक्त किया। इस बीच द्वारका के एकादश महारुद्र महादेव मंदिर में समंदर का पानी घुसने की खबर आई है। समुद्र के पानी के बीच केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एकादश महारुद्र महादेव मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
4 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines