---विज्ञापन---

देश

Cyclone Biporjoy: सीएम भूपेन्द्र पटेल ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षित स्थान पर पहुंचे 74 हजार से ज्यादा लोग

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित 8 जिलों में अब तक कुल 74435 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही खाने के पैकेट और पानी की आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय कल शाम 15 जून को कच्छ के जाखौ में […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Jun 14, 2023 22:48
Cyclone Biparjoy
Cyclone Biparjoy

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित 8 जिलों में अब तक कुल 74435 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही खाने के पैकेट और पानी की आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय कल शाम 15 जून को कच्छ के जाखौ में दस्तक देगा। जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव कैलासनाथन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों सहित वरिष्ठ प्रधान सचिवों, सचिवों एवं अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यों का विवरण दिया।

सीएम ने सरपंचों से की बातचीत 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात की संभावित आपदा के मद्देनजर “सीएम डैश-बोर्ड” के माध्यम से कच्छ सहित तटीय जिलों के कई गांवों के सरपंचों से बातचीत की। द्वारका, जामनगर, कच्छ और गिर-सोमनाथ जिलों के गांवों के सरपंच मुख्यमंत्री से मुखातिब हुए। तट से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 164 गांवों को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास से सीधे संपर्क किया गया। मुख्यमंत्री के इस संवाद के समय सरपंचों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा की जा रही सहायता पर संतोष व्यक्त किया। इस बीच द्वारका के एकादश महारुद्र महादेव मंदिर में समंदर का पानी घुसने की खबर आई है। समुद्र के पानी के बीच केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एकादश महारुद्र महादेव मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2023 10:48 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.