हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र CM की केंद्र सरकार को चिट्ठी, चक्रवात 'अर्नब' से नुकसान का आकलन कराने की मांग

Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में आज चक्रवाती तूफान अर्नब का लैंडफॉल हुआ और विशाखापटनम के पास तूफान समुद्र तट से पूरी ताकत के साथ टकराया. इस तूफान का असर दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत और राजधानी दिल्ली तक के मौसम पर पड़ सकता है.

विज्ञापन
चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में जबरदस्त तरीके से लैंडफॉल किया है.

Live Updates

12:58 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: ओडिशा की डिप्टी सीएम की लोगों से ने डरने की अपील

ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवति परिदा ने लोगों से तूफान से न डरने की अपील की है. उन्होंने बताया कि रायगडा में 42 मिमी बारिश हुई है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और NDRF, ODRF, इरिगेशन समेत कई टीमें तैनात कर दी गई हैं. 

12:39 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आज दोपहर तक कमजोर पड़ जाएगा चक्रवात अर्नब

NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला के अनुसार, चक्रवात अर्नब जमीन से टकरा चुका है और हवा की गति इसे अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान की कैटेगरी से कम करके भीषण चक्रवाती तूफान में बदल चुकी है. दोपहर तक तूफान कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ बन जाएगा और शाम तक इसके और कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में बदलने की उम्मीद है. NDRF लोगों की सहायता SDRF के साथ मिलकर कर रही है.

12:23 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश सीएम ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया है.

11:45 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में धान के खेतों में पानी भरने से फसलें खबरा

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश होने से धान के खेतों में पानी भर गया है. इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है और 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.

 

11:10 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: MP-UP और बिहार समेत 9 जिलों में अलर्ट

चक्रवाती तूफान के असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ हो सकती है और निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है. तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.  झारखंड और बिहार में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है. उत्तर प्रदेश में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है.

10:46 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड स्लो हुई

विशाखापट्टनम मौसम विभाग के डायरेक्टर पीवीएन मूर्ति के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब नरसापुर और यनम के बीच टकराया और अब इसकी स्पीड स्लो होकर 3 किमी प्रति घंटा रह गई है. 2 से 3 घंटे में लैंडफॉल का प्रोसेस पूरा हो जाएगा. लैंडफॉल पूरा होने के बाद तूफान उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा में जा सकता है. बारिश शाम तक होगी और हवाओं की स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

10:26 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश की मंत्री ने हालातों का जायजा लिया

चक्रवाती तूफान अर्नब अब कमजोर पड़ने लगा है और आंध्र प्रदेश की मंत्री अनीता फील्ड में उतर गई हैं. उन्होंने चीनागुमुलुरू में लोगों से मुलाकात की और तूफान अर्नब के बाद के हालातों का जायजा लिया.

09:56 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तूफान पर पैनी नजर

आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (APSDMA) पिछले 24 घंटे से चक्रवाती तूफान अर्नब के रूट और मूवमेंट पर नजर रख रहा है. आंध्र के तटीय इलाकों में इसके असर, हवाओं की स्पीड और बारिश की मात्रा पर मौसम अधिकारी नजर बनाए हुए हैं.

09:35 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के तूफान के असर से भारी बारिश

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पश्चिम बंगाल में ओल्ड दीघा बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.

 

09:06 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले सड़कों पर पानी भरा

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में भारी बारिश और तेज हवा चल रही है और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है.

08:50 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान का नाम 'अर्नब' क्यों और कैसे पड़ा?

चक्रवात तूफान का नाम अर्नब बांग्लादेश ने रखा है, जो उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए तैयार आधिकारिक सूची में शामिल है. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, यमन, ईरान और थाईलैंड सहित 13 देशों ने सूची बनाई है. 'अर्नब' शब्द बंगाली भाषा में समुद्र या महासागर से संबंधित है. मौसम विभाग ने अर्नब का आधिकारिक अर्थ नहीं बताया है.

08:31 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: अगले 2 घंटे में चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ेगा

आंध्र प्रदेश मौसम विभाग की प्रमुख के. नागरत्ना के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं. करीब 2 घंटे बाद तूफान कमजोर होता जाएगा और हवाओं की स्पीड 90 से 120 किमी प्रति घंटे और फिर 60 से 70 किमी प्रति घंटा रह जाएगी. मछुआरों को आज और अगले 2 दिन समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. रेल, हवाई, सड़क यातायात, बिजली, पानी की सप्लाई और संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

08:13 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: ओडिशा में गंजम में तूफानी हवाओं संग भारी बारिश जारी

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से ओडिशा में गंजम के गोपालपुर बीच पर समुद्र में उफान है और तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है क्योंकि चक्रवाती तूफान का केंद्र कोस्ट लाइन के बहुत पास है.

 

07:58 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: 3 दिन से समुद्र में नहीं गए तमिलनाडु में मछुआरे

चक्रवाती तूफान का अलर्ट पिछले 3 दिन से लागू है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भी समुद्री उफान और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी हुई है. मछुआरों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह है, जिसके चलते तटीय जिले तूतुकुड़ी के मछुआरे आज भी समुद्र में मछली पकड़ने नहीं गए हैं.

07:44 (IST) 28 Oct 2026

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने लैंडफॉल किया

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे लैंडफॉल किया और तूफान आंध्र प्रदेश में विशाखापटनम के पास समुद्र तट से जबरदस्त तरीके से टकराया. अगले 3 दिन तूफान का असर जोरदार तरीके से पड़ सकता है.

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने आंध प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लैंडफॉल किया है और यह तूफान तड़के साढ़े 3 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. इस दौरान तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं. वहीं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कोनसीमा में भयंकर बारिश हुई. समुद्र में 10 से 12 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराते देख आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4000 शेल्टर बनाकर करीब 30000 लोगों को उनमें शिफ्ट कर दिया गया है.

दिल्ली तक पड़ेगा चक्रवाती तूफानी का असर

आंध्र प्रदेश और ओडिशा आने जाने वाली 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं. ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं. वहीं चक्रवाती तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि तूफान का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक दिखेगा. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश तक बारिश होगी. झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी यलो अलर्ट लागू रहेगा.

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 हिंदी के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola