हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह कहीं बूंदाबांदी तो कही तेज बारिश, आज 12 राज्यों के लिए अलर्ट

दिल्ली में आज सुबह घने काले बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई. चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से राजधानी का मौसम बदला है और 31 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में आज घने काले बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. (Credit-ANI)

चक्रवाती तूफान के असर से आज करवा चौथ के दिन दिल्ली-NCR के मौसम ने अचानक करवट बदली, जिसके चलते आज सुबह-सुबह कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश हुई. आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई. मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 12 राज्यों के लिए बारिश का येलो अलर्ट दिया है, जिसके अनुसार आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. शाम तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिल्ली-NCR में ठंड की दस्तक हो सकती है. कंबल-रजाई और गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ सकता है.

उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 29 से 31 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने और ओलावृष्टि होने की संभावना भी है. पूर्वांचल में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती मंडलों में अच्छी बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर भारत में ठंड की एंट्री हो जाएगी.

बिहार और झारखंड में बारिश का दौर जारी

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर से बिहार और झारखंड में बारिश का दौर जारी है. 31 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं. पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का अनुमान भी है. झारखंड में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा में आज भी भारी बारिश हो सकती है और 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

विज्ञापन

हिमाचल-उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 2 नवंबर तक हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है और बिजली कड़क सकती है. जम्मू-कश्मीर में डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, पुलवामा, अनंतनाग में बारिश होने का अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में चंबा, मनाली, शिमला से कुल्लू तक बारिश का अलर्ट रहेगा और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली समेत कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola