हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

35 लोगों से भरी बस हादसे का शिकार, सामने आया 3 लोगों की मौत का सच, मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान

Cuttack Road Accident: ओडिशा के कटक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बस में करीब 35 लोग सवार थे।

विज्ञापन

Cuttack Road Accident:  ओडिशा के कटक जिले में आज सुबह सड़क हादसा हो गया। कुहासे की वजह से बस और ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें कटक एससीबी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। 9 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

तीन लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अचानक हुआ हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

कोहरे की वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, कुहासे की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे के जानकारी दे दी है। एक मृतक की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बस और ट्रक दोनों के ड्राइवरों की हालत बेहद गम्भीर है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: New Year 2024: कब हुई थी नया साल मनाने की शुरुआत, क्या है न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की वजह?

मौके पर पहुंची पुलिस

राहगीरोंं ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से निकालने की कोशिश की। बस के अंदर फंसे यात्रियों को दमकल कर्मियों ने बस के पुर्जों को काट कर बाहर निकाला। हादसे की वजह से रोड पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola