IGI Airport: विदेशी करेंसी तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा, यात्रियों का खोला बैग तो अफसरों के उड़े होश
Edited By Bhola Sharma

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी बरामद।
Edited By Bhola Sharma

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी बरामद।
IGI Airport: कस्टम अधिकारियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बड़ी सफलता मिली है। अफसरों ने तीन ताजिकिस्तान नागरिकों को पकड़ा। इनके पास से 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। कस्टम का दावा है कि यह विदेशी मुद्रा की तस्करी का अब तक का सबसे बड़ा मामला है।
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों को तब पकड़ा गया जब वे इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। आरोपी शुक्रेवार को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर थे। वे नई दिल्ली से फ्लाइट संख्या TK 0717 से इस्तांबुल के लिए टेकऑफ करने वाले थे। तभी तस्करी की सूचना मिली। यात्रियों के सामानों को चेक किया गया तो विदेशी मुद्रा बरामद हुई।
Officers of Airport Customs, IGI Airport, Terminal-3, Delhi have booked a case of smuggling of foreign currency yesterday against three Tajikistan National Passengers. The detailed examination of the baggage and personal search of the pax(es) resulted in recovery of foreign… pic.twitter.com/LB8fg3sdqh
— ANI (@ANI) July 22, 2023
विदेशी मुद्रा में 7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो करेंसी है। यह 10,06,78,410 रुपये के बराबर है।
बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: