Video: श्रीनगर में माइनस तापमान में वॉलीबॉल खेलते दिखे सीआरपीएफ के जवान, देखें वीडियो

माइनस तापमान में वॉलीबॉल खेलते जवान

माइनस तापमान में वॉलीबॉल खेलते जवान

विज्ञापन

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: श्रीनगर में जब तापमान माइनस में पहुंच गया हैं। ठंड अधिक होने के चलते जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में देश के जवानों का जज्बा देखने लायक है। बर्फबारी के चलते जब लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं। ऐसे में माइनस तापमान में भी यह जवान अपनी पोस्ट पर डटे हुए हैं।

 

विज्ञापन

रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जमकर बर्फबारी हुई। ऐसे में यहां तैनात सीआरपीएफ जवानों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यहां तैनात 14 बटालियन के सीआरपीएफ जवान बर्फ के बीच वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को देख जवानों की हिम्मत को सैल्यूट कर रहे हैं। दी।

172 MEIL कर्मी सुरक्षित निकाले

कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन के बाद 172 MEIL (मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ) कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के लगभग 172 कर्मचारियों को पिछले कुछ दिनों में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल इलाके में हिमस्खलन के बाद सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार के हिमस्खलन के बाद सेना, पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। 172 श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इससे पहले शनिवार शाम सरबल इलाके में सुरंग निर्माण स्थल के पास हिमस्खलन हुआ था। 12 जनवरी को निर्माण स्थल के पास बैक-टू-बैक हिमस्खलन की चपेट में आने से निर्माण कंपनी के दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ