Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा पर बुधवार को एक कौवे ने हमला कर दिया। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा ने आप सांसद पर तंज कसा है। भाजपा ने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट कर लिखा- झूठ बोले कौवा काटे।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में AAP राघव चड्ढा संसद के बाहर नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राघव मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे थे। इस दौरान वे फोन पर बात कर रहे थे, तभी एक कौवा ने उनके सिर पर अपनी चोंच से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: SL vs PAK: सिर्फ 7 टेस्ट खेलकर Saud Shakeel ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट गए सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज
दिल्ली भाजपा ने भी ट्वीट की फोटो
दिल्ली भाजपा ने भी राघव चड्ढा की फोटो ट्वीट की जिसमें कौवा आप सांसद पर हमला करता दिख रहा है। दिल्ली भाजपा ने ‘झूठ बोले कौवा काटे’ (किसी को झूठ नहीं बोलना चाहिए अन्यथा कौवा आपको चोंच मारेगा) लिखते हुए राघव चड्ढा पर तंज कसा।
दिल्ली बीजेपी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आज तक, हमने इसे केवल सुना है। आज, हमने कौवे को झूठे को काटते हुए देखा है।”
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने भी कसा तंज
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी ‘राघव चड्ढा के सामने से गुजरते कौए’ की फोटो ट्वीट की और उन पर तंज कसा।
बग्गा ने कहा, “माननीय सांसद राघव चड्ढा जी पर एक कौवे द्वारा हमले की खबर से मेरा दिल बहुत व्यथित है। आशा है कि आप स्वस्थ होंगे।”
आप सांसद राघव चड्ढा ने भी किया पलटवार
भाजपा के तंज पर आप सांसद राघव चड्ढा ने भी पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा’ आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया।
संबंधित खबरें
LIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अगले 2 घंटे में पड़ सकता है कमजोर
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines