Crime News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां महज पांच रुपये के लिए एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, ये घटना कोलकाता में ढाकुरिया ब्रिज के पास एक शराब की दुकान पर हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान सुशांत मंडल के रूप में हुई है, जो दुकान के एक कर्मचारी के साथ बहस करते हुए दिख रहा है। इसी दौरान बहस बढ़ गई और दुकान में से एक व्यक्ति ने सुशांत मंडल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

सुशांत दुकान से शराब खरीदने के लिए गया था। शराब लेने के बाद उसने पैसे दिए, जिनमें से सुशांत के पास पांच रुपये कम पड़ गए। बस इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हिंसक लड़ाई के बाद सुशांत को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों की हुई पहचान

रवींद्र सरोवर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दुकान मालिक देबोज्योति साहा और तीन कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी पहचान अमित कर, प्रभात दत्ता उर्फ टिंकू और प्रसेनजीत बैद्य के रूप में हुई है।

विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़, जाम लगाया

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अपना विरोध जताने के लिए शराब की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के साथ-साथ लेक पुलिस स्टेशन से अधिकारियों की एक टीम भेजनी पड़ी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ