हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup में हार का सदमा सह नहीं पाया Team India का फैन, फांसी लगाकर दी जान

Cricket Fan Suicide: टीम इंडिया की हार का क्रिकेट के जबरा फैन को ऐसा सदमा लगा कि उसने मौत को गले लगा लिया। मामला पश्चिम बंगाल में सामने आया, विस्तार से जानिए…

विज्ञापन

Team India Fan Committed Suicide in West Bangal: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार से एक क्रिकेट फैन को ऐसा सदमा लगा कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला 23 साल का राहुल लोहार टीम इंडिया का जबरा फैन है। वह रविवार को टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वसत था, लेकिन इंडिया के हारने से वह काफी दुखी हुआ। वह डिप्रेशन में चला गया और रात को अपने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। देररात को भाई उसके कमरे में गया तो वह फंदे पर झूलता मिला।

 

सिनेमा हाल के सामने देख रहा था फाइनल मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल एक साड़ी की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह दुकान पर नहीं गया। उसने दोस्तों के साथ बेलियाटोर में सिनेमा हाल के सामने प्रोजेक्टर पर मैच देखा। मैच खत्म होने के बाद वह निराश होकर घर लौटा। उसने डिनर भी नहीं किया था। रात में करीब 11 बजे राहुल का छोटा भाई घर लौटा। वह राहुल से मिलने के लिए उसके कमरे में गया, लेकिन कमरे में अंदर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि राहुल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को बुलाया और राहुल को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर दर्ज किया केस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जानकारी बेलियाटोर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस एंगल से केस की जांच कर रही है कि क्या वाकई राहुल ने टीम इंडिया के हारने से दुखी होकर फंदा लगाया या फिर कोई और कारण है? बता दें कि रविवार को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया 6 विकेट से हार गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola