CPM ने पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से निकाला, महिला नेत्री ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

सीपीएम ने पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी की ही महिला नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। बता दें कि कुछ दिन पहले महिला नेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अश्लील चैट शेयर की थी।

Vanshgopal Chaudhary CPM expulsion

Vanshgopal Chaudhary CPM Leader

पश्चिम बंगाल में सीपीएम नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर एक महिला नेत्री से यौन उत्पीड़न का आरोप है। मामले में अश्लील चैट सामने आने के बाद पार्टी ने उनको निष्कासित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री सुशांत घोष और पूर्व विधायक तन्यम भट्टाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। अश्लील चैट सामने आने के बाद से ही वे लोगों के निशाने पर थे।

वायरल हुई थी अश्लील चैट

बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला नेत्री मुर्शिदाबाद जिले की हैं। वह जियागंज और आजिमगंज नगरपालिका की पूर्व पार्षद भी रह चुकी है। उन्होंने फेसबुक और वाट्सऐप पर अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसके बाद पूर्व सांसद की अश्लील चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महिला नेत्री ने बताया कि वंशगोपाल रोजाना उनकी फेसबुक पोस्ट पर तारीफ करते थे। हालांकि इसे वह इग्नोर करती रही कि उसे वह पार्टी के सीनियर नेताओं का समर्थन समझती थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी पोस्ट

महिला नेत्री ने आगे बताया कि नवंबर 2023 में उन्होंने रात में मुझे वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने चालू कर दिए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी के सचिव से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फरवरी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान सांसद वंशगोपाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो महिला नेत्री ने वाट्सऐप चैट को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।

वंशगोपाल ने बताया राजनीतिक साजिश

महिला नेत्री ने पोस्ट कर लिखा ऐसा चरित्रहीन और लंपट व्यक्ति पार्टी के राज्य सम्मेलन का प्रतिनिधि कैसे हो सकता है? महिला नेत्री ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पार्टी को सौंपे गए सबूत लगातार लीक हो रहे थे। ऐसे में उनको अपनी सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी थी। इधर मामला सामने आने के बाद वंशगोपाल चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला नेताओं ने जताई नाराजगी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने बयान दिया कि मामले की आंतरिक जांच हो रही है। इस बीच पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वंशगोपाल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी के नेता पर महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ