सिंगल ट्रांसफरेबल वोट बदल सकता है उपराष्ट्रपति चुनाव का 'खेल', जानें चुनाव की पूरी प्रक्रिया

Vice Presidential Poll: उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। इसमें प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन के तहत सिंगल ट्रांसफरेबल वोट का यूज किया जाता है। ये एक तरह का बहु-विजेता रैंक वाला वोटिंग इलेक्टोरल सिस्टम है।

CP Radhakrishnan, CP Radhakrishnan Nomination, NDA candidate CP Radhakrishnan Nomination, Narendra Modi, Vice Presidential election, Vice Presidential election voting process
विज्ञापन

CP Radhakrishnan Nomination: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन हैं, उन्होंने अपना नामांकन 20 अगस्त को दाखिल कर दिया है। हाल ही में इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। बता दें उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा। उसी दिन इसके परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे देने के बाद ये चुनाव हो रहे हैं। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था। यहां बता दें कि नियमों के अनुसार यदि उपराष्ट्रपति का पद इस्तीफे, हटाए जाने या तत्तकालीन उपराष्ट्रपति की मृत्यु के कारण खाली होता है तो संविधान के अनुच्छेद 68(2) के अनुसार 6 महीने के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य होता है।

Advertisment

उपराष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया क्या, क्या होता है Single Transferable Vote

जानकारी के अनुसार इंडिया में उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होता है। इसमें प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन के तहत सिंगल ट्रांसफरेबल वोट का यूज किया जाता है। दरअसल, ट्रांसफरेबल वोट में वोटर उम्मीदवारों को रैंक करते हैं, अगर उनके पसंद का उम्मीदवार हट जाता है तो उनका वोट उनकी पसंद के दूसरे उम्मीदवार को ट्रांसफर कर दिया जाता है। ये एक तरह का बहु-विजेता रैंक वाला वोटिंग इलेक्टोरल सिस्टम है।

निर्वाचक मंडल द्वारा कराया जाता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

दिल्ली हाई कोर्ट के वकील देवेंद्र कुमार डेढ़ा ने बताया कि उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा कराया जाता है, जो दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों से मिलकर बनता है। इस मंडल में नामित सांसद भी शामिल होते हैं, लेकिन विधानसभा सदस्य नहीं होते हैं। बता दें वर्तमान में निर्वाचक मंडल में कुल 782 सांसद हैं, जिनमें से लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 233 निर्वाचित + 12 नामित सांसद हैं।

नामांकन दाखिल करते हुए 20 सांसद होने चाहिए प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में भी काम करते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त अंतिम तारीख है। इसके बाद 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। यहां बता दें कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार को 20 सांसदों द्वारा प्रस्तावक और 20 सांसदों द्वारा समर्थक के रूप में हस्ताक्षर के साथ नामांकन दाखिल करना होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ