CP राधाकृष्णन ने किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन भरा। इस मौके पर बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन

Vice Presidential Election: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पीएम मोदी पहले प्रस्तावक बने। सीपी राधाकृष्णन के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किरण रिजिजू और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता रहे। नामांकन करने से पहले राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

9 सितंबर को होगा चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव 9 सितंबर को होंगे। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब देश को 17वां उपराष्ट्रपति मिलेगा। इस पद के लिए 21 तारीख तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी। 25 अगस्त तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

21 अगस्त को बी सुदर्शन रेड्डी करेंगे नामांकन

उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बी सुदर्शन रेड्डी गुवाहटी हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

एनडीए का पलड़ा भारी

उपराष्ट्रपति पद के लि एनडीए का पलड़ा दिख रहा है। वर्तमान में लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर कुल 782 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए 392 मत चाहिए। एनडीए के पास 427 सदस्य हैं, जो बहुमत के लिए साफ समर्थन है। एनडीए के पास लोकसभा के 293 और राज्यसभा के 134 सदस्य हैं। विपक्ष के पास लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर 355 सांसद हैं, जो बहुमत से दूर है।

सीपी राधाकृष्णन को जानिए

सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन है। इनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। सीपी ने महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल रहे हैं। तेलंगाना के राज्यपाल रहने के दौरान पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। सीपी राधाकृष्णन 2 बार लोकसभा सांसद और राज्य बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ