---विज्ञापन---

देश angle-right

Cow Hug Day: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 14 फरवरी को मनाया जाए ‘काउ हग डे’

Cow Hug Day: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की सलाह का समर्थन करते हुए कहा कि 14 फरवरी को काउ हग डे मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को गाय से प्यार करना चाहिए और उसे गले लगाना चाहिए।मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि […]

---खबर नीचे जारी है---

Cow Hug Day: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की सलाह का समर्थन करते हुए कहा कि 14 फरवरी को काउ हग डे मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को गाय से प्यार करना चाहिए और उसे गले लगाना चाहिए।

मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत अच्छा फैसला लिया गया है, गायों को गले लगाया जाना चाहिए। मैं पुरुषोत्तम रूपाला जी के मंत्रालय के फैसले का स्वागत करता हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

साध्वी निरंजना ज्योति ने क्या कहा?

साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि गाय को हमारी माता माना जाता है और हमें उन्हें गले (Cow Hug Day) लगाना चाहिए। गाय हमें जन्म से मृत्यु तक दूध देती है, हम उसका दूध पीते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मां हमें 9 महीने के बाद गर्भ में रखती है और जब हम उन्हें माता के रूप में पूजते हैं तो गाय माता को क्यों नहीं पूज सकते?

‘वैदिक परंपरा’ और एक गाय से मिलने वाले कई लाभों की बात करते हुए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने का आग्रह किया है, जिसे वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। पशु कल्याण बोर्ड ने एक बयान में कहा कि हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे ‘कामधेनु’ और ‘गौमाता’ के रूप में जाना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – मनचाहा प्यार पाने के लिए आज ही आजमाएं ये अचूक टोटके

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने और क्या कहा?

एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अनुसार, गाय के अपार लाभों के कारण उसे गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ती है। बयान में कहा गया है, “इसलिए सभी गौ प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए गाय हग दिवस के रूप में मना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – ‘अकेले हैं तो क्या गम है’…इस तरह खुशनुमा और रोमांटिक बनाएं वैलेंटाइन डे

केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा?

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मंत्री ने कहा, ‘एक तरफ 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ एनिमल वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने वैलेंटाइन डे से परेशान लोगों को एक और विकल्प दिया है> वे चाहें तो काउ हग डे मना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने कहा कि गाय विश्व की माता है और यह दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर है जिसका मूत्र और गोबर भी दवा का काम करता है। इसके स्पर्श मात्र से ही कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है, इसलिए मैं भी चाहूंगा कि लोग गाय को गले से लगायें। उन्होंने कहा कि मुझे भी ऐसा लगता है कि वैलेंटाइन डे नहीं मनाना चाहिए क्योंकि उन चीजों से दूरी बनानी चाहिए जो समाज में विकृति पैदा करती हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 10, 2023 09:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola