Covid 19 Returns: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए गुरुवार को एविएशन मिनिस्ट्री ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उड़ान में कुल यात्रियों में से 2 फीसदी यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जाए। आदेश में कहा गया है कि अराइवल पर यात्रियों की जांच की जाए।
पॉजीटिव आने पर होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
आगे आदेश में कहा गया है कि एयरलाइन द्वारा ऐसे यात्रियों की पहचान की जाए जिनकी जांच करनी है। इन यात्रियों को के सैंपल लेने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाना सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जांच में पॉजीटिव आने वाले नतीजों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।
पीएम मोदी बोले-Precaution dose लगवाएं
इससे पहले आज दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लिए Precaution dose को प्रोत्साहित किया जाने पर जोर दिया। इसके अलावा दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में लोगाें को स्टेशन, बाजार आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
7 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
10 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
11 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
13 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
15 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
18 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines