Om Pratap
Read More
Covid19 Live Updates: चीन और विश्व के कुछ अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारत सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा। आगमन पर, यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या परीक्षण सकारात्मक पाया जाता है, तो उसे क्वारैंटाइन किया जाएगा।
International arrivals from China, Hong Kong, Bangkok, Japan and South Korea are being tested for Covid19 at the Delhi International airport from today
(Photo source: Union Health Minister Mansukh Mandaviya) pic.twitter.com/pQuDd4KzmX
— ANI (@ANI) December 24, 2022
#WATCH | Air Suvidha portal to be implemented for passengers arriving from China, Japan, South Korea, Hong Kong & Thailand, RT-PCR to be made mandatory for them. After arriving in India, if they test positive, they'll be quarantined: Union Health Min Dr Mandaviya pic.twitter.com/ST7ypqmy1V
— ANI (@ANI) December 24, 2022
बता दें कि सरकार ने एयरपोर्ट के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आज से 2% अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का रैंडम कोविड परीक्षण शुरू करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कोविड की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-समीक्षा बैठक के मुख्य अंश भी साझा किए थे। पीएम ने एहतियात के तौर पर टीकाकरण पर जोर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।