हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में कोविड के मामलों में तेजी आने की क्या है वजह? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कितने मामले

Corona Cases In India: भारत में कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। भारत में एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन

Corona Cases In India: देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3726 तक पहुंच गई है। बीते दिन तक यह आंकड़ा 3,395 था। अभी सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 6 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 तक पहुंच चुका है। केरल के अलावा, दिल्ली और मुंबई में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कितनी पहुंची संख्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3726 पहुंच गई है। केरल राज्य में सबसे ज्यादा 1336 एक्टिव मामले हैं। महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 एक्टिव केस हैं। गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185, उत्तर प्रदेश में 117 और बिहार में 21 एक्टिव मामले हैं।

ये भी पढ़ें: Watch: ‘कोई भी व्यक्ति सिस्टम से ऊपर नहीं’, खुद को ‘तीस मार खां’ समझने वालों को मुर्शिदाबाद के SP का संदेश

विज्ञापन

कहां कितनी मौतें?

वहीं, बीते 24 घंटों में 6 लोगों की और मौत हुई है, जिसमें बेंगलुरु का एक 63 साल का शख्स भी शामिल था। दिल्ली में मरने वाले शख्स की उम्र भी 60 साल बताई जा रही है। अब तक कोरोना के केस भले ही केरल में ज्यादा हों, लेकिन महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। कोरोना से अब तक राज्य में 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

केरल में 6 लोगों की मौत हुई है, तो दिल्ली में 4 और कर्नाटक में भी 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, यूपी में 2 लोगों की मौत हुई है। अब तक देशभर में 28 मरीजों की जान जा चुकी है। शनिवार को 4 मौतें हुईं, जिसमें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज शामिल था।

विज्ञापन

4 वेरिएंट आए सामने

बता दें कि चार ओमिक्रॉन सबवेरिएंट- एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 का पता लगाया गया है। इसमें से पहले तीन ज्यादा बार दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसके लिए सतर्कता जरूरी है, लोगों को मास्क लगाने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है।

तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हफ्ते में करीब 12,00 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, पश्चिम और दक्षिण में नमूनों के जीनोम अनुक्रमण (Sequencing) से पता चला है कि नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट हैं, जो एक ऐसा स्ट्रेन है जिसे 2022 में भारत में बड़ी कोविड लहर के दौरान देखा गया था।

विज्ञापन

यही वजह है कि यह एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। हालांकि, यह उस दौर में जितना खतरनाक साबित हुआ था, अभी यह उतना खतरनाक नहीं है।

ICMR के प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने बताया कि ये एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 हैं। पहले तीन प्रकार के वेरिएंट ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड के मामलों में सबसे पहले बढ़ोतरी दक्षिण से, फिर पश्चिम से और अब उत्तर भारत में हो रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 साल से तैरकर स्कूल जाते हैं ‘ट्यूब मास्टर’, एक दिन की भी नहीं ली छुट्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola