जूते पहनने का शौक हर किसी को होता है। अब सर्दियां बढ़ने वाली हैं ऐसे में सभी अपने लिए अच्छे जूते खरीदने की सोच रहे हैं। कई लोग तो बदल-बदलकर तरह-तरह के जूते पहनते हैं। सिर्फ सर्दियों में नहीं बल्कि गर्मियों के मौसम में भी लोग दफ्तर या किसी भी समारोह में जूते पहनकर ही जाते हैं। ज्यादातर लोग सामाजिक स्टेटस को बनाए रखने के लिए भी जूते पहनते हैं। स्टाइलिश जूते भला कौन नहीं पहनना चाहेगा, लेकिन पैसे कम होने की वजह से कई लोग जूते नहीं खरीद पाते हैं और डिस्काउंड की तलाश में रहते हैं।
अलग-अलग शहरों में जूतों के अलग-अलग दाम होते हैं, लेकिन सभी चाहते हैं कि कम पैसे में अच्छे जूते मिल जाएं। जूते ऐसे होने चाहिए जो दिखने में अच्छे और आरामदायक तो हों ही साथ ही ज्यादा लंबा चलें भी। आईये आपको देश के सबसे सस्ते जूते के मार्केट के बारे में बदा दें। उत्तर प्रदेश के आगरा में आपको देशभर में सबसे सस्ते जूते मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Explainer: भारतीय एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में क्यों भेजना चाहता है अमेरिका? इतिहास में पहली बार
भारत का सबसे सस्ता जूता
एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आगरा में बिजली घर पर हफ्ते में दो दिन जूते का बाजार लगता है। यह बाजार शुक्रवार और सोमवार को सुबह 5 बजे लगता है। यह जूता मार्केट के नाम से फेमस है और यहां दूर दूर से लोग जूता खरीदने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि यह हजारों साल पुराना जूते का मार्केट है। यहां भारत का सबसे सस्ता जूता मिलता है। जूते के इस बाजार में आपको 100 रुपये से 500 रुपये में बहुत बढ़ियां जूते मिल जाएंगे। यहां तक कि आप इस मार्केट में 500 रुपये में 5 जूते खरीद सकते हैं।
मिलेगा बहुत कम पैसे में जूता
पेठा के लिए मशहूर आगरा जूता के लिए भी फेमस है। इसे जूता इंडस्ट्री भी कहा जाता है। यहां बनाए गए जूते दुनियाभर में भेजे जाते हैं। ताज नगरी में आने वाले पर्यटक भी यहां से जूता खरीदकर ले जाते हैं। इस मार्केट में बेल्ट और पर्स भी बहुत कम पैसे में मिल जाते हैं। इस मार्केट में आपको कम पैसे में चमड़े के फॉर्मल शूज मिल जाएंगे। ऑफिस शूज, स्पोर्ट्स शूज और बूट भी यहां कम दाम पर मिलते हैं।
ये भी पढ़ें-Explainer: ट्रेनों में एसी कोच क्यों बढ़ा रहा है रेलवे? स्लीपर और जनरल कोच घटाने का क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
आजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
24 mins ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
49 mins agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
1 hr ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
2 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
3 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
5 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
6 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines