Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले में तेजी देखी गई। वहीं भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में आज भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 से भी कम नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है।
24 घंटे में कोरोना के 96 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 96 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन मंगलवार को देश में कोरोना के 89 नए मामले आए थे, जबकि किसी भी व्यक्ति के मौत की खबर नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 7 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
भारत में कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (8 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 96 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जबकि इस दौरान 81 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 785 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 14 की बढ़त दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,83,639 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 83 हजार 639 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 51 हजार 108 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 746 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 785
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 83 हजार 639
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 51 हजार 108
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 746
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.07% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.08% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
3 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
4 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
7 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines