---विज्ञापन---

देश angle-right

Corona Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के आए 19,406 नए केस, 49 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। हालांकि आज देश में कोरोना के मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में आज भी दैनिक मामलों में कमी दर्ज गई है। देश में आज कोरोना के 20 हजार से कम नए केस सामने […]

---विज्ञापन---

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। हालांकि आज देश में कोरोना के मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में आज भी दैनिक मामलों में कमी दर्ज गई है। देश में आज कोरोना के 20 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 20,551 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 70 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 1145 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.96% है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 19,406 नए केस सामने आए हैं जबकि 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,406 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 34 हजार 793 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 571 एक्टिव केस कम हुए हैं।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,34,65,552 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,649 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

 

First published on: Aug 06, 2022 09:46 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola