Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीन से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज कोरोना के 250 से भी कम नए केस सामने आए हैं। हालांकि जबकि इस दौरान 1 लोगों की जानें भी गई हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 226 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 1 लोगों की जानें गई है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 275 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 1 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 49 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (4 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 226 नए केस सामने आए हैं जबकि 1 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 379 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 हजार 529 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 68 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 391 हजार 638 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 38 हजार 235 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 624 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 4 हजार 529
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 73 हजार 391
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 38 हजार 235
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 624
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.01 प्रतिशत शामिल है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।