हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Corona Update: भारत में कोरोना के केस में कमी, 24 घंटे में आए 134 नए मामले

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर आई है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज कोरोना के 150 से भी कम नए केस सामने आए हैं।

वहीं चीन में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में तमाम तरह एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ दिन भारत में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने की संभावना है। लिहाजा लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और पूरी तरह वैक्सीनेशन कराने की अपील की जा रही है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए थे। जबकि 2 मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह कल के मुकाबले आज कोरोना संक्रमण की संख्या में 39 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (3 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 134 नए केस सामने आए। इस दौरान 222 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 हजार 582 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 88 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 79 हजार 16 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 45 हजार 667 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 707 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 2 हजार 582
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 79 हजार 16
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 45 हजार 667
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 707

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.10 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें