हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Corona Update: देश में लगातार घट रहे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 3375 नए केस, 18 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। शनिवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद देश में आज कोरोना के 3300 के करीब नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 3,805 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 26 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 430 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3,375 नए केस सामने आए हैं जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,096 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 37 हजार 444 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 849 की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 94 हजार 487 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 28 हजार 370 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 673 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ 75 लाख 36 हजार 41 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 6 लाख 90 हजार 195 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

Sponsored Links by Taboola