Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह से दिनों से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज कोरोना के 343 से कम नए केस सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 4 लोगों की जानें भी गई हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 343 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 389 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 4 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 46 की गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 343 नए केस सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 475 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 5 हजार 263 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 132 की कमी दर्ज की गई है।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 5 हजार 263
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 71 हजार 562
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 35 हजार 687
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 612
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.01 प्रतिशत शामिल है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 खुराक दी जा चुकी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।