Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोन संक्रमण के 200 से भी कम मामले सामने आए हैं। देश में आज कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत की खबर है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से दो व्यक्ति मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 236 नए मामले सामने आए थे। जबकि 2 लोगों की जान गई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 40 की कमी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Covid19: ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर पर फोकस… केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी की जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 196 नए केस सामने आए। इस दौरान 192 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 हजार 432 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 302 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 181 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 695 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 3438
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 302
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 181
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 695
और पढ़िए – Corona Virus News LIVE: देश में मिले कोरोना के 236 नए मामले, 2 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.15% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.14% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.04 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines