Corona Update: कोरोना के केस में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 1000 से भी कम केस, 3 की मौत
Author: Pankaj Mishra
Apr 21, 2024 07:06 PM IST
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज बड़ी राहत की खबर है। दिवाली से पहले देश में आज कोरोना के 1000 से भी कम नए केस सामने आए हैं। सोमवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 862 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,334 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 16 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 472 की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि 196 दिन में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना के इतने कम मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 862 नए केस सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,503 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 22 हजार 544 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 644 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 44 हजार 938 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 93 हजार 409 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 980 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 44 हजार 938 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4 करोड़ 40 लाख 93 हजार 409 लोग महामारी से रिकवर भी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है। जबकि डेली पाजिटिविटी दर 1.35 फीसदी रहा।