Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर आई है। हालांकि पिछले तीन दिनों से देश में लगातार 150 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। लंबे समय बाद ऐसा है जब देश में लगातार 150 के ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे।
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 1180 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले पिछले दिन शुक्रवार को देश में कोरोना के 169 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 11 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (25 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 180 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 106 लोग मात देने में कामयाब रहे यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2090 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 74 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 799 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 945 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 764 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2090
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 799
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 945
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 764
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.05% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।