हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Corona Update: देश में कोरोना के केस में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 1334 से नए केस, 16 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। दिवाली से पहले देश में आज कोरोना के करीब से 1300 नए केस सामने आए हैं। रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,334 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,994 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 4 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 660 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,334 नए केस सामने आए हैं जबकि 16 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,557 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 23 हजार 193 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 239 की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 44 हजार 81 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 91 हजार 906 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 977 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 56 लाख, 41 हजार 807 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 42 हजार 864 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola