Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 100 से भी कम नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए –Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 140 नए केस, 3 की मौत
24 घंटे में कोरोना के 94 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 94 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण दो कोरोना मरीजों के मौत की खबर हैं। इनमें केरल द्वारा कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में शामिल किया गया एक मामला शामिल है। वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है, जहां एक मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 46 कम नए केस सामने आए हैं।
भारत में कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (23 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 94 नए केस सामने आए। इस दौरान 118 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 934 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 26 की कमी दर्ज की गई है।
और पढ़िए –Corona Update: भारत में दम तोड़ रहा है कोरोना! 24 घंटे में आए 145 नए केस
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,82,015 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 015 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 346 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 735 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 934
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 015
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 346
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 735
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.08% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए –कोरोना से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
10 mins agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
1 hr ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
2 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
5 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
6 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
9 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
9 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
12 hrs agoLIVE: CM धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल हुए
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines