Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। सोमवार के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद देश में आज कोरोना के करीब 4 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,043 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,858 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 18 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 815 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,043 नए केस सामने आए हैं जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,676 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 47 हजार 379 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 648 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 43 हजार 160 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 67 हजार 340 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 370 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.37 फीसदी दर्ज की गई।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 83 लाख 24 हजार 537 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 13 लाख 10 हजार 410 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ