Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी की खबर है। धनतेर और दिवाली से पहले देश में कोरोना के नए मामले में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद देश में आज कोरोना के करीब 2,000 के कम नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: दिवाली से पहले देश में गिरा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 1,542 नए केस, 8 की मौत
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,946 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 लोगों की जानें गई है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,542 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 494 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,946 नए केस सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,417 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 25 हजार 968 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 531 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 34 हजार 376 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 79 हजार 485 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 923 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में गिरावट, 24 घंटे में आए 2,060 नए केस, 10 की मौत
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 41 लाख, 43 हजार 525 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 लाख 76 हजार 787 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
11 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
11 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
15 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
15 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
16 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
17 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
17 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines