Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 6 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 500 से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 800 नए केस समाने आए हैं। इससे पहले 12 नवंबर देश में कोरोना के 734 नए केस सामने आए थे।
24 घंटे में कोरोना के 796 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 796 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से पांच लोगों की मौत की खबर है। मौत की ये खबर कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और करेल से आई है। इससे पहले पिछले दिन शुक्रवार को देश में कोरोना के 754 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं।
एकबार फिर डराने लगा है कोरना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (17 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 796 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 5 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 403 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5026 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 388 की तेजी दर्ज की गई है। 109 दिन बाद ऐसा हुआ है जब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5000 के ऊपर पहुंची हैं।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,92,710 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 93 हजार 506 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 685 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 795 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 5 हजार 26
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 93 हजार 506
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 685
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 685
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
7 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
12 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines