हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Corona Update: देश में कोरोना की घटी रफ्तार, 24 घंटे में आए 6298 नए केस, 23 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी चिंता की खबर है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। आज देश में आज भी कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 6,298 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,422 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 34 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 124 की कमी दर्ज की गई है।

अभी पढ़ें – मैट्रीमोनियल साइट के जरिए महिला ने की शादी, आठ साल बाद पति की सच्चाई जानकार उड़े होश

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,298 नए केस सामने आए हैं जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,916 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 46 हजार 748 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 359 की बोढ़तरी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 22 हजार 777 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 47 हजार 756 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 273 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Cheetah In India Live Update: जयपुर की बजाय ग्वालियर उतरेगा चीतों को ला रहा विशेष विमान, 16 घंटे लगातार उड़ेगी फ्लाइट

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 17 लाख 78 हजार 20 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 19 लाख 61 हजार 896 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola