Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर आई है। हालांकि आज देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 3 व्यक्तियों की मौत की कोई खबर आई है।
24 घंटे में कोरोना के 102 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 102 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत की खबर आई है। इनमें से दो मौत उत्तर प्रदेश और एक मौत केरल में हुई है। इससे पहले पिछले दिन मंगलवार को देश में कोरोना के 74 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 28 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
भारत में लगातार कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (15 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण को 94 लोग मात देने में कामयाब रहे यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 1823 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 5 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,84,376 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 84 हजार 376 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 51 हजार 797 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 756 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 823
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 84 हजार 376
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 51 हजार 797
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 756
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.08% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.09% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
50 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines