Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। बुधवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के करही 2800 से नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,786 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 लोगों की जानें गई है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,139 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 13 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 647 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – खुद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलना चाहता था ये दंपती, पुलिस ने ऐसे बचाया; देखें वीडियो
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,786 नए केस सामने आए हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,579 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 509 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 82 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 21 हजार 319 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 67 हजार 951 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 847 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines