---विज्ञापन---

देश

Corona Update: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटों में आए 16,047 नए केस, 54 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज एकबार फिर भारत के लिए चिंता की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना […]

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज एकबार फिर भारत के लिए चिंता की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए हैं। हालांकि मंगलवार को देश में कोरोना के करीब 12000 नए मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 54 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के 12,751 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 42 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 3296 की बढ़त दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,047 नए केस सामने आए हैं जबकि 54 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,539 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 28 हजार 261 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3546 की कमी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,90,697 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 43,535,610 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,826 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी हो गई है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,07,03,71,204 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 15,21,429 डोज लगाई गई है।

First published on: Aug 10, 2022 09:16 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola