China Pneumonia Update: चीन में एकबार फिर से एक रहस्यमयी बीमारी फैलने लगी है। ये बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है और वहां अस्पताल मरीजों से भरे हैं। इसे रहस्यमयी निमोनिया बताया जा रहा है। चीन ने बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी फैलने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी से बच्चों को सांस से संबंधित दिक्कतें हो रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से इस बारे में जानकारी देने को कहा है। कोरोना के बाद आई इस रहहस्यमयी बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक इस बीमारी की पहचान नहीं हो पाई है।
कोरोना महामारी का खतरनाक मंजर देखने के बाद लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। चीनी समाचार चैनल के मुताबिक इस बीमारी का कोई नया लक्षण नहीं है। इसके लक्षण कोविड से मिलते जुलते हैं। अस्पतालों में मरीजों की इतनी लंबी लाइन लग गई है कि खड़े होकर देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। सामने आए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसके बारे में पूरी जानकारी चाहता है। WHO ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
ये भी पढ़ें-ODI World Cup 2023: भारत की हार पर ममता बनर्जी के बयान से भड़क जाएगी बीजेपी? कहा-पापियों ने…
कई जगह बंद किए गए स्कूल
सवाल है कि क्या कोविड 19 जैसी महामारी फिर से आने वाली है। यह रहस्यमयी निमोनिया बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। बता दें कि निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करता है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कौन सा निमोनिया है। बताया जा रहा है कि इसका पहला केस उत्तरी हिस्से में पाया गया है। दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे लेकर चिंता जताई है। कई जगह स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। चीन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के प्रतिबंध हटाए जाने की वजह से कई बीमारियां फैल रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह बीमारी एक महामारी में बदल सकती है। हालांकि अभी अनुमान लगाने को जल्दीबाजी बताया गया है और सावधानी बरतने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें-DeepFake: पीएम मोदी भी नहीं पहचान पाए अपना हमशक्ल, फर्जी नहीं था गरबा डांस वाला वीडियो? शख्स ने खुद बताया
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines