Coronavirus New Variant JN.1 Case : देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बार कोविड का नया वैरिएंट लोगों को ज्यादा डरा रहा है। नए वैरिएंट JN.1 ने अबतक कई राज्यों को अपनी चपेट में ले ली है। अगर इसी तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते रहे तो न्यू ईयर की पार्टी फीकी पड़ सकती है। आइये जानते हैं कि अब तक नए वैरिएंट के कितने के सामने आए हैं?
कई देशों में तेजी से कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के मामले बढ़ रहे हैं। यही हाल भारत में भी है। अबतक JN.1 का संक्रमण 8 राज्यों में फैल चुका है। गुजरात में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कर्नाटक है। गुजरात और कर्नाटक दोनों राज्यों में क्रमश: JN.1 के 36 और 34 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, तेलंगाना में सबसे कम केस पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें :Coronavirus: राजधानी में रोजाना आ रहे कोरोना के 3-4 नए केस
गुजरात में सबसे ज्यादा मामले आए सामने
सूत्रों का कहना है कि देश में 26 दिसंबर तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के कुल 109 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कोविड के नए वैरिएंट केसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। अबतक 8 राज्यों से कुल 109 केस सामने आ चुके हैं। गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, केरल में 6, राजस्थान में 4, महाराष्ट्र में 9, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं।
केरल में नए वैरिएंट से 2 लोगों की चुकी है मौत
आपको बता दें कि पिछले दिनों नए वैरिएंट से केरल में दो लोगों की मौत भी चुकी है। इसके बाद दक्षिणी राज्यों ने अपने-अपने यहां बैठक की और स्वास्थ्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर देश में सिर्फ कोरोना वायरस के केसों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 529 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 4093 पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
46 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
56 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines