Coronavirus Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। पिछले कुछ दिनों तक कोरोना वायरस शांत रहा, लेकिन फिर यह वायरस लोगों की जान के पीछे पड़ गया है। एक तरफ लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी की तैयारी में लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस सेलिब्रेशन पर पानी फेरना में लगा हुआ है। इस बीच खबर आई है कि देश में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कोविड धीरे-धीरे भारत के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण पहुंच रहा है। साथ ही नए केस भी बढ़ रहे हैं। इस बीच भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 656 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोविड से संक्रमित एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
यह भी पढे़ं : कोरोना हुआ खतरनाक! केरल में 300 तो कर्नाटक में 13 नए मामले
कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के 22 मामले
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 ने भी देश में दस्तक दे दी है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है। देश में अबतक नए वैरिएंट के 22 केस सामने आए हैं। पिछले दिनों केरल में JN.1 से संक्रिमत दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर साउथ के राज्यों में अलर्ट जारी है। केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक की सरकार ने भी नए वैरिएंट JN.1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और अस्पतालों में जरूरी तैयारी के निर्देश दिए।
गुरुग्राम में भी मिले कोरोना के 2 नए केस
हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना वायरस के दो नए केस सामने आए हैं। अब यह संख्या 4 पहुंच गई है। कोरोना के दो नए मामलों में एक व्यक्ति ने पिछले दिनों इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जबकि दूसरी महिला मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच बढ़ा दी है। विभाग ने शनिवार को कोविड जांच के लिए 102 लोगों के सैंपल भेजे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines