Corona Vaccine Certificate PM Modi Photo: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटा दी गई है। इसके साथ ही अब कोरोना वैक्सीन का नया सर्टिफिकेट डाउनलोड हो रहा है। नए सर्टिफिकेट में जहां प्रधानमंत्री की फोटो नहीं हे, वहीं एक लाइन जोड़ी गई है कि एक साथ, मिलकर कोविड-19 को हरा देंगे (Together, India Will Defeat Covid-19)…दूसरी ओर इस बदलाव के कारण PM मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कोरोना सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो क्यों हटाई गई है?
यूजर्स ने फोटो शेयर करके उठाए सवाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स यूजर भाविका कपूर ने कोरोना वैक्सीन का नया सर्टिफिकेट डाउनलोड करके उसकी तस्वीर को पोस्ट किया। भाविका ने लिखा कि सर्टिफिकेट पर अब प्रधानमंत्री मोदी का फोटो नहीं है, सिर्फ क्यूआर कोड नजर आ रहा है। आखिर क्या हुआ PM मोदी जी? एक यूजर संदीप मनुधाने ने भी नए सर्टिफिकेट की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि प्रधानमंत्री जी अब कोरोना वैक्सीनेशन के बाद जारी होने वाले सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आएंगे। वायरल पोस्ट देखी तो चेक करने के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, तब यकीन हुआ कि अब सर्टिफिकेट पर उनकी तस्वीर नहीं है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और उनके समर्थक-विरोधी दोनों अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
ट्रोलिंग और प्रतिक्रियाएं देख हेल्थ मिनिस्टरी ने दी सफाई
वहीं कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से फोटो हटने के बाद PM मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आगे आना पड़ा। मंत्रालय की ओर से फोटो हटाने पर सफाई दी गई है। स्पष्ट किया गया है कि आखिर क्यों सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटाई गई? मंत्रालय ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं और चुनाव आचार संहिता लगी है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की फोटो कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई है।
पहले भी छिड़ा था सर्टिफिकेट पर PM की फोटो पर सवाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो होने पर पहले भी सवाल उठे थे। साल 2021 में केरल हाईकोअर् में एक याचिका भी दायर की गई थी। फैसला सुनाते हुए जस्टिस पीवी कुन्हिकृष्णन ने टिप्पणी की थी कि हम अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। जिन देशों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर उनके नेता की फोटो नहीं, उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पर गर्व नहीं होगा। इसके बाद साल 2022 में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड में जारी होने वाले कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट्स से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटवा दी थी।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
26 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines