Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Corona Update: भारत ने रविवार को कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई। शनिवार को 12,193 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटों में 10,112 नए मामले दर्ज किए गए है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 67,806 हो गई, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है।
सक्रिय मामलों की संख्या 67,806 है, जबकि पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की कुल संख्या 9,833 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 1,515 कोरोना के केस मिले। वहीं, दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 26 फीसदी के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से ये दर काफी चिंताजनक है।
#COVID19 | India reports 10,112 new cases and 9,833 recoveries in the last 24 hours; the active caseload stands at 67,806.
(Representative image) pic.twitter.com/TJHwQqzWlj
— ANI (@ANI) April 23, 2023
---विज्ञापन---
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को 850 नए कोरोनोवायरस मामले और चार मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य का कोविड -19 टैली बढ़कर 81,61,349 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,48,502 हो गई।
केंद्र द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों को कड़ी निगरानी रखने और संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चिंता के किसी भी क्षेत्र में पूर्वव्यापी कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली को लिखे पत्र में उनसे किसी भी स्तर पर ढिलाई के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।