Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है। पिछले साल 23 सितंबर के बाद पहली बार दैनिक मामलों ने 5,000 का आंकड़ा पार किया है।
24 घंटे में कोरोना के 5335 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5335 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 6 लोगों की मौत की खबर है। कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में 2, पंजाब में एक, केरल में एक शख्स की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 4435 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले में 900 की तेजी दर्ज की गई है जो कल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3038 नए केस, 7 की मौत
देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
- 6 April 2023: देश में गुरुवार को कोरोना के 5335 नए केस सामने आए है जबकि 6 लोगों की मौतें हुई है।
- 5 April 2023: देश में बुधवार को कोरोना के 4435 नए केस सामने आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 4 April 2023: देश में मंगलवार को कोरोना के 3038 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी।
- 3 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।
- 2 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 3824 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी।
- 1 April 2023: शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी।
- 31 March 2023: शुक्रवार को देश में कोरोना के 3095 नए मामले आए थे, जबकि 5 लोगों की मौत की मौत हुई थी।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (6 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5335 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 6 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 2496 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 25,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 25,587 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2496 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,39,054 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 39 हजार 054 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 82 हजार 538 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 922 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 25 हजार 587
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 39 हजार 054
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 82 हजार 538
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 922
और पढ़िए – Corona Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 3641 नए केस, संक्रमितों की संख्या 20000 के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 3.32 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
33 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
43 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines