Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में आज भी कोरोना के 5000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 5676 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5676 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 21 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 5880 नए केस सामने आए थे जबकि 14 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 204 की कमी दर्ज की गई है।
अप्रैल 2023 में देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
- 11 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 5676 नए केस आए, जबकि 21 लोगों की मौतें हुई।
- 10 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 5880 नए केस आए, जबकि 14 लोगों की मौतें हुई।
- 9 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 5357 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 8 April 2023: देश में शनिवार को कोरोना के 6155 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 7 April 2023: देश में शुक्रवार को कोरोना के 6050 नए केस सामने आए है जबकि 14 लोगों की मौतें हुई है।
- 6 April 2023: देश में गुरुवार को कोरोना के 5335 नए केस सामने आए है जबकि 6 लोगों की मौतें हुई है।
- 5 April 2023: देश में बुधवार को कोरोना के 4435 नए केस सामने आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 4 April 2023: देश में मंगलवार को कोरोना के 3038 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी।
- 3 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।
- 2 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 3824 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी।
- 1 April 2023: शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (11 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5676 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 21 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 3761 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 37,000 के पार पहुंच गया है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 37,093 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1894 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,68,172 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 68 हजार 172 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 79 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 37 हजार 093
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 68 हजार 172
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 42 लाख 00 हजार 079
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.08 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
6 mins agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
37 mins agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
58 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
1 hr ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
3 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
3 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
6 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines